Showing posts with label Motorola Cell Phone. Show all posts
Showing posts with label Motorola Cell Phone. Show all posts

Thursday, January 31, 2008

Motorola RIZR Z6

मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6

नया मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 एक म्यूजिक स्लाइडर फोन है, जिसमें ऊंचे दर्जे के संगीत, तस्वीर, वीडियो आदि की सुविधाएं हैं। फोन चमकीले धातु से बना है। इसमें 2.0 मेगापिक्सेल कैमरा, मोटोरोला का नया लाइनक्स जावा सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म, ईडीजीई, मिनी एसडी स्‍लॉट और यूएसबी 2.0 है। मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 (Motorola RIZR Z6) मोटोरोला का पहला हैंडसेट है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

Sunday, October 7, 2007

Motorola Ming

मोटोरोला मिंग

आज मोटोरोला (Motorola) के लिए मिंग (Ming) का वही महत्व है, जो कुछ साल पहले आरज़ेडएआर (RZAR) का था। ये फोन मोटोरोला की आम छवि से अलग है। ये एक स्मार्ट फोन है और उन फोनों से बिल्कुल अलग, जो आम तौर पर कारोबार के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। मिंग ए 1200 (Ming A 1200) बहुत ही छोटा सेट है। ट्रेंडी डिज़ाइन, मुड़े हुए किनारे और स्क्रीन पर चढ़ा पारदर्शी कवर। कुल मिलाकर फोन देखने से ही काफी मज़बूत और काफी तरीके से बना हुआ नज़र आ जाता है। ये सेट कई रंगों में उपलब्ध है। लाल रंग का सेट तो सुपर चिक फोन के रूप में पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है। मज़बूत प्लास्टिक फ्लिप की वजह से इसकी सुरक्षा के लिए किसी भी कवर की ज़रूरत ही खत्म हो जाती है। इसका टच स्क्रीन बहुत साफ है और कलर डिसप्ले भी शानदार है। मिंग (Ming) में एफएम रेडियो (FM Radio) तो है ही, साथ ही लाइनेक्स बेस्ड ब्लूटूथ और 2 मेगा पिक्सल कैमरा भी है। मोटोरोला (Motorola) इसी कीमत पर 512 एमबी ट्रांसफ्लैश कार्ड भी दे रहा है। इस फोन की एक बड़ी ख़ासियत ये है कि इस छोटे से फोन में बिज़नेस कार्ड रीडर भी है और हमारे टेस्ट बताते हैं कि ये काम भी काफी अच्छा कर रहा हैं।

लेकिन फोन में कुछ कमियां भी हैं। सबसे बडी बात ये है कि इसमे कोई बाहरी की-पैड नहीं है। मतलब कॉलिंग से लेकर टेक्स्ट मैसेज तक सारे काम टचस्क्रीन के ज़रिये ही करने होंगे। पीडीए और ऑफिस फंक्शनेलिटी हालांकि सीमित है लेकिन इसमें मल्टीमीडिया की सुविधा काफी अच्छी है। इस फोन की सबसे बड़ी खामी ये है कि इसमें बैटरी के पीछे माइक्रो एसडी स्‍लॉट की सुविधा नहीं है, जो काफी असुविधाजनक है। लेकिन सिर्फ 17 हज़ार रुपये में एक पीडीए फोन का सौदा कुछ बुरा भी नहीं है।

Friday, September 21, 2007

Motorola TXTR D7

मोटोरोला टीएक्सटीआर डी7

बेहद स्लिम और कॉम्पैक्ट मोटोरोला टीएक्सटीआर डी7 (Motorola TXTR D7) में है एक वायरलेस कीबोर्ड, जो जुड़ा है एक ब्लूटूथ इनेबल्ड फोन से। जिसके चलते इसमें टाइप करना काफी आरामदेह हो गया है। वायरलेस कीबोर्ड के चलते अगर आपका फोन आपकी जेब या ब्रीफकेस में रखा है तो भी आप मैसेज भेज और पढ़ सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और कॉल रिसीव भी कर सकते हैं। इस फोन की बड़ी स्क्रीन भी इसकी ख़ासियतों में से एक है, जिस पर मैसेज पढ़ना और कॉलर का नाम नंबर देखना काफी आसान है। साथ ही ये फोन वज़न में भी काफी हल्का है इसका वज़न है सिर्फ 48 ग्राम।

Wednesday, August 15, 2007

मोटोरोला केआरजेडआर

Motorola KRZR

मोटोरोला भी केआरजेडआर के रूप में एक आकर्षक फोन के साथ बाज़ार में धूम मचाने की तैयारी में है। बेहद चमकीला ये फोन हर एंगल से खूबसूरत तो दिखता ही है साथ ही इसका स्पर्श भी सुखद एहसास दिलाता है। स्लिम और स्लीक इस फोन का वज़न सौ ग्राम है, जिसके चलते ये थोड़ा भारी तो है, लेकिन साथ ही मज़बूत भी है। इसका स्क्रीन और की पैड वी3 (V3) की ही तरह छोटा है, जिसे इस्तेमाल करने में आसानी होती है। इसमें 2 मेगापिक्सल कैमरा , वीडियो शूटिंग, वाइब्रेंट मोड, वॉयस रिकॉर्डर, टेक्स्ट और मल्टीमीडिया मैसैजिंग, म्यूजिक और वीडियो प्लेयर, अलार्म क्लॉक, कैलेंडर, कैलकुलेटर सब कुछ है, जिसकी चाहत किसी भी उपभोक्ता की होती है। साथ ही ये अच्छा स्पीकरफोन, वॉयस डायलिंग, यूएसबी कनेक्टिविटी, ईमेल, फुल ब्लूटूथ, पीसी सिंकिंग से भी लैस है।

Sunday, July 29, 2007

मोटोरोला मिनीब्लू

Motorola Miniblue

यह दुनिया का सबसे हलका और सबसे छोटा ब्लूटूथ हेडसेट (bluetooth headset) है। इसका वजन सिर्फ 7.4 ग्राम है और आकार इतना छोटा है कि मोटोरोला को इसमें एक इनर-ईयर (inner-ear) यानी कान के अंदर लगने वाला स्पीकर और माइक शामिल करना पड़ा। यह माइक आपके कान की नली के भीतर से आवाज़ को पकड़ लेता है। यह बात सुन कर आपको शायद लगे कि इसका इस्तेमाल कठिन है, लेकिन असल में मिनीब्लू (miniblue) बेहतरीन ढंग से काम करता है। तैयारी के लंबे समय बाद इसे बाज़ार में उतारा गया। फिलहाल इसकी कीमत आठ हजार रुपए के करीब है, यानी ये आपकी जेब पर भारी है। लेकिन यक़ीन मानिए, है मज़ेदार।