निओ संयुक्त अरब अमीरात की एक नई कंपनी है और शानदार खूबियों वाले कई नये कॉन्सेप्ट फोन लेकर बाजार में आ रही है। इंसान की कई खूबियों वाले अनोखे फोन ये कंपनी चंद महीनों में बाजार में पेश करने वाली है। इनमें से कुछ खास नाम हैं 808 आई, फ्लिप, कर्व और स्लाइड। बाज़ार में अपनी जगह बनाने के लिहाज से माना जा रहा है कि इन फोनों के दाम ज्यादा नहीं होंगे। यानी जो ख़रीदेगा, उसकी जेब पर भार भी नहीं पड़ेगा और एक ख़ूबसूरत फोन भी उसकी जेब में होगा।
Showing posts with label mobile mobile. Show all posts
Showing posts with label mobile mobile. Show all posts
Tuesday, February 12, 2008
Neo 808i निओ 808 आई
निओ संयुक्त अरब अमीरात की एक नई कंपनी है और शानदार खूबियों वाले कई नये कॉन्सेप्ट फोन लेकर बाजार में आ रही है। इंसान की कई खूबियों वाले अनोखे फोन ये कंपनी चंद महीनों में बाजार में पेश करने वाली है। इनमें से कुछ खास नाम हैं 808 आई, फ्लिप, कर्व और स्लाइड। बाज़ार में अपनी जगह बनाने के लिहाज से माना जा रहा है कि इन फोनों के दाम ज्यादा नहीं होंगे। यानी जो ख़रीदेगा, उसकी जेब पर भार भी नहीं पड़ेगा और एक ख़ूबसूरत फोन भी उसकी जेब में होगा।
Sony Ericsson Black Diamond सोनी एरिक्सन
बाजार में पिछले साल सोनी एरिक्सन का ब्लैक डायमंड जोर-शोर से लॉन्च हुआ। ये फोन सारी खूबियों से लैस है। दिखने में चिकना और चमकीला, पतला, हल्का है। साथ ही इसकी स्क्रीन के किनारे महसूस नहीं होते। यहां तक कि इस फोन में मल्टीमीडिया, कैमरा, हाईस्पीड डाटा और थ्री जी भी मौजूद है। कुल मिलाकर देखें तो इस फोन के जरिये ही पिछले साल कॉन्सेप्ट फोन का सपना साकार हो पाया।
Apple iPhone एपल आई-फोन
एपल आई-फोन आवाज, एंटरटेनमेंट, बिजनेस और इंटनेट के लिए एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। सिर्फ एक दिक्कत ये है कि ये फोन थ्री-जी नहीं है और कंपनी को अभी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी के तौर पर अपनी पहचान बनानी बाकी है। इस कमी के बावजूद आई-फोन बहुत ही एक्साइटिंग प्रोडक्ट है। लंबे समय से जारी चर्चा आखिरकार हकीकत बन गयी। एपल कंपनी ने आईफोन बाजार में उतारा, जिसने सबका ध्यान खींचा। आईफोन को एक खास उपकरण माना जा रहा है, जिसमें तीन चीजें एक साथ शामिल कर दी गयी हैं। इसमें एक बिल्कुल नया मोबाइल फोन है, टच कंट्रोल वाला एक वाइडस्क्रीन आईपॉड है और एक नया इंटरनेट कम्युनिकेशन उपकरण है, जिसके जरिये आप डेस्कटॉप जैसे ई मेल भेज सकते हैं, वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं, इसमें मैप्स और सर्चिंग की सुविधा है। और ये सब है एक छोटे और हलके हाथ में लेकर चले जा सकने वाले उपकरण में। आईफोन में एक 2 मेगापिक्सेल कैमरा, एक फोटो मैनेजमेंट एप्लीकेशन, विजुअल वायसमेल, कई दौर में एसएमएस भेजने की सुविधा, इडीजीई और विफि, एक जोरदार 3.5 इंच का वाइडस्क्रीन डिसप्ले, एक बेहतरीन एचटीएमएल इमेल क्लाइंट, सफारी वेब ब्राउजर, और एक एक्सेलरोमीटर शामिल हैं। एक्सेलरोमीटर ये देखता है कि आपने कब इस उपकरण को पोर्ट्रेट से लैंडस्केप में बदल दिया है और उसके मुताबिक डिसप्ले की जानकारियों को बदल देता है।
आईफोन ने एक बिल्कुल नया यूजर इंटरफेस भी पेश किया है, जिसमें एक बड़ा मल्टी टच डिसप्ले और एक बिल्कुल नया सॉफ्टवेयर शामिल है, जो आपको अपनी अंगुलियों से सब कुछ नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
Friday, February 1, 2008
V CAST Mobile TV वेरिज़ोन वायरलेस का वी कास्ट मोबाइल टीवी
मोबाइल फोन पर टीवी ब्रॉडकास्ट अब हकीकत बन गया है। 2007 के शुरू में वेरिज़ोन वायरलेस (verizon wireless) ने वी कास्ट मोबाइल टीवी (V CAST Mobile TV) पेश करने का एलान किया। यह एक अनोखी और नयी सेवा है। इससे सहूलियत है कि आप चाहे जहां जाएं अपने पॉकेट या पर्स में टीवी लेते जाएं और जब चाहें अपने पसंदीदा कार्यक्रम देख लें। वीकास्ट मोबाइल टीवी पर दुनिया के सबसे बेहतरीन और मशहूर प्रसारण कंपनियों के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही ऐसे मोबाइल टीवी जल्द ही भारत में भी आ जाएंगे।
Thursday, January 31, 2008
Nokia N95 नोकिया एन 95
नोकिया एन 95 (Nokia N95) आज फोन के शौकीन लोगों में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले मोबाइल फोनों में है। नोकिया ने आज तक जितने फोन पेश किये, उनमें सबसे ज्यादा नई सुविधाएं इसी में शामिल की गई हैं। इस फोन को दो दिशाओं में स्लाइड किया जा सकता है। एन 95 में जीपीएस, कार्ल जीस के ऑप्टिक्स वाला एक 5 मेगा पिक्सेल का कैमरा, एक टीवी आउट, दूसरी पीढ़ी का ब्लूटूथ, विफि, स्टीरियो स्पीकर्स, एक माइक्रो एसडी स्लॉट और 160 एमबी इंटरनल मेमरी है। नौकिया के फोनों के बीच एन 95 में मल्टीमीडिया और स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का सर्वश्रेष्ठ मेल हुआ है।
Samsung SGH-X830 सैमसंग एसजीएच एक्स 830
सैमसंग एसजीएच एक्स 830 (Samsung SGH-X830) भी एक नए ढंग का फोन है। यह सिर्फ एक इंच चौड़ा है और इसमें काला, हरा, लाल और ब्लू समेत कई रंगों के नजारे देखने को मिलते हैं। इतने छोटे आकार के इस फोन में प्रभावशाली सुविधाएं हैं। इसके अंदर एक 2 मेगापिक्सेल का कैमरा, एक डिजिटल म्यूजिक प्लेयर, मल्टीफॉर्मेट वीडियो सुविधा, एक जीबी की फ्लैश मेमरी, स्टीरियो ब्लूटूथ, एक 65, 536 रंग का डिसप्ले और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है। यह बहुत ही पतला और स्लिम फोन है।
Samsung Ultra Video F500 सैमसंग अल्ट्रा वीडियो एफ 500
संगीत के बाजार में अपने अल्ट्रा एडिशन म्यूजिक फोनों के जरिये तहलका मचाने के बाद अब सैमसंग उतरा है वीडियो फोन के बाजार में अपने अल्ट्रा वीडियो एफ 500 (Samsung Ultra Video F500) फोन के साथ। देखने में ये म्यूजिक फोन जैसा ही है, लेकिन ये आपको टेबल पर फोन रख कर उसमें वीडियो देखने की बेहतरीन सुविधा देता है। फोन की मोटाइ सिर्फ 10 मिलीमीटर है। यह कई वीडियो फॉर्मेट दिखा सकता है और इसमें टीवी ब्रॉडकास्ट थ्री जी की क्षमता है।
Motorola RIZR Z6 मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6
नया मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 एक म्यूजिक स्लाइडर फोन है, जिसमें ऊंचे दर्जे के संगीत, तस्वीर, वीडियो आदि की सुविधाएं हैं। फोन चमकीले धातु से बना है। इसमें 2.0 मेगापिक्सेल कैमरा, मोटोरोला का नया लाइनक्स जावा सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म, ईडीजीई, मिनी एसडी स्लॉट और यूएसबी 2.0 है। मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 (Motorola RIZR Z6) मोटोरोला का पहला हैंडसेट है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
Nokia 7360 नोकिया 7360
नोकिया (Nokia) हमेशा फैशनपरस्त लोगों का फोन रहा है। नोकिया (Nokia) का 7360 हालांकि बहुत नया नहीं है लेकिन ये उसके सबसे कामयाब और ऑल स्टाइल नो फीचर मॉडल्स में से एक है। इस फोन में भी 7260, 7270 और 7280 जैसे आर्ट फोन की तरह ही क्लब और लॉन्ज सीरीज है। फोन ऑपरेट करने में बिल्कुल भी कठिन नहीं है और इसका बाहरी ब्रिज और सुनहरा लुक बेहद आकर्षक है। फोन के बीच का सलेक्ट बटन नारंगी रंग की चमक लिये हुए है और देखने पर ऐसा लगता है जैसे इस पर छोटा सा नग जड़ा हुआ हो। फोन न तो बहुत छोटा है न ही बहुत हल्का। इसका भार करीब नब्बे ग्राम है। फोन का ऊपर का हिस्सा बहुत चिकना और आकर्षक है लेकिन इसके पिछले हिस्से को थोड़ा रफ बनाया गया है जिससे ये आसानी से हाथ से ना फिसले। फोन के फीचर सामान्य है जैसे एक 40 ओएस सीरीज, एक वीजीए कैमरा और 4 एमबी इंटरनल मैमोरी। फोन में ब्लू टूथ सुविधा तो नहीं है लेकिन एफएम (FM) की ज़रूर है। ये फोन सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो फैशन और स्टाइल से जीना चाहते हैं। अगर आप हाथ में पावर चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए नहीं हैं।
Friday, January 18, 2008
i-mate jaq आईएमएटीई जैक
इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये मोटोरोला क्यू (motorola q), पॉम टेरो (Palm treo), नोकिया ई 61 (nokia e61) और ब्लैकबेरी किलर (blackberry killer) की श्रेणी का है। पहली नज़र में देखने पर ये फोन नोकिया ई 61 की तरह दिखाई देता है। फोन के पिछले हिस्से में बना बैटरी कम्पाटमेंट बाहर की ओर निकला हुआ है और कुछ भद्दा सा नज़र आता है। फोन काफी बड़ा और भारी है और लोगों के पास कम ही नज़र आ रहा है। हालांकि 320 गुणा 240 रिसोल्यूशन वाली इसकी स्क्रीन काफी अच्छी है और इसकी चौड़ाई भी 2.8 इंच (करीब तीन इंच) है। इसके अलावा इसमें विंडोस मोबाइल 5 ओएस सुविधा भी दी गयी है। इसका की-बोर्ड काफी बड़ा है और बटन भी काफी अच्छे हैं। टॉक और एंड बटन के अलावा इसमें नेविगेशन की भी सुविधा है। साथ में हैं चिकने स्टार्ट और ओके बटन। और चारों ओर से काम करने वाली जॉय स्टिक। बायीं ओर आवाज़ कम या ज्यादा करने और वॉइस रिकॉर्ड करने के बटन हैं। जबकि दाहिनी ओर पावर बटन, मिनी एसडी कार्ड स्लॉट और ढाई मीलीमीटर का हैडसेट जैक है। फोन के निचले हिस्से में मिनी यूएसबी पोर्ट साइट है। इस फोन में 128 एमबी के सीडीआरएम और 64 एमबी के आरओएम है। साथ ही ऑफिस मोबाइल समूह भी है। जिसमें वर्ल्ड मोबाइल, एक्सेल मोबाइल, पावर प्वाइंट व्यूअर और पीडीएफ व्यूअर की सुविधा है। पुश ई-मेल और मैसेजिंग इस फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है। कुल मिलाकर इस फोन के फीचर तो काफी अच्छे हैं, लेकिन इसके वज़न और डीलडौल की वजह से ये इस्तेमाल करने में आसान नहीं है।
Wednesday, August 15, 2007
एलजी एसवी360 LG-SV360
गेम की चाहत रखनेवालों लोगों के लिए एलजी एसवी 360 को खास तकनीक से लैस किया गया है। इसमें प्रति सेकेंड दस लाख पॉलीगन्स डिसप्ले हो सकता है। साथ ही इसमें लगा है एटीआई इमेजोन 2003 का मीडिया प्रोसेसर। इसके 2.2 इंच बड़े स्क्रीन पर 3डी गेम्स खेलना दिलचस्प है। मोबाइल गेम एपीआई के लिए ये ओपन जीएल ईएस 1.0 इस्तेमाल करता है। ये पहला ऐसा मोबाइल है, जिसमें गाइरोस्कोपिक कंट्रोलर और स्टीरियो स्पीकर लगे हुए है। अभी इसकी क़ीमत का ऐलान नहीं किया गया है।
मोटोरॉकर ई-6 Motorokr E6
मोटोरॉकर ई-6 इंटरटेनमेंट पीडीए फोन है, जिसमें गेमिंग और म्यूज़िक का भी खास ख्याल रखा गया है। ये बड़ा टच स्क्रीन, टच कंट्रोल्स, 26 बी मेमोरी और लंबे समय तक चलनेवाली बैटरी से लैस है। इस फोन में शानदार मल्टीमिडया फीचर्स के साथ फूलस्क्रीन वीडियो और मूवीज़ की भी सुविधा है। इस साल के अंत तक बाज़ार में आ जाएगा, लेकिन अभी इसकी क़ीमतों का ऐलान नहीं किया गया है।
Wednesday, August 1, 2007
ब्लैक बेरी blackberry
बिजनेस मार्केट पर पूरी तरह छाने के बाद ब्लैक बेरी (blackberry) अब आपके क़रीब आ रहा है। अब तक कुछ खास हाथों तक सिमटा ब्लैक बेरी अपने ई-मेल सिस्टम के लिए जाना जाता है। ब्लैक बेरी की वापसी कोई अचरज की बात नहीं। इसके आने से पहले हीं कई तरह की अफवाहें उड़ीं। बाजार में इसके आने से पहले हीं इसकी गुप्त तस्वीरें स्टील्थ (stealth) के नाम से हर जगह छा चुकी थी। और हर किसी को इसके बारे में पता था।
पर्ल फोन (pearl) से ब्लैकबेरी (blackberry) की शक्ल और सीरत मिलती-जुलती है। पर्ल पर नज़र डाले तो यह अपनी खूबियां ख़ुद बयान करती है। बेहद पतला और चमकीला। काले रंग में पियानो सैटिन फिनिशिंग वाले इस फोन का किनारा क्रोम से सजा है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है। पर्ल (pearl) की तुलना ब्लैकबेरी (blackberry) के किसी दूसरे फोन से करना बेमानी होगी क्योंकि यह पूरी तरह से उनसे अलग है। इसके सामने दूसरे ब्लैकबेरी फोन रख दिये जायें तो निश्चित हीं वो बेहद गंदे लगेंगे। पर्ल हाथों में खूब फबता है। बाज़ार में आज यह सबसे खूबसूरत फोन में से एक है।
इसके दोनों तरफ दो कस्टमाइजेबल बटन हैं, जिसे आप अपनी मर्जी और सुविधा के हिसाब से सेट कर सकते हैं। बाय डिफॉल्ट कैमरा और वॉयस डायल फीचर चालू हो जाता है। इसका कैमरा 1.3 मेगापिक्सेल है, जो कि बढ़िया तो है लेकिन उतना शानदार भी नहीं जैसा लोगों ने सोच रखा था। और हां, आपको यह जानकार निराशा हो सकती है कि इससे आप सिर्फ स्टिल तस्वीरें ले सकते हैं, न कि वीडियो।
दूसरे फोन निर्माताओं के साथ होड़ को देखते हुए, रिम ने इसमें एक मीडिया प्लेयर भी लागा दिया है। ताकि म्यूजिक, फोटो और वीडियो किसी से अछूता न रहा जा सके। यह सब ठीक से काम कर सके इसके लिए एक माइक्रोएसडी स्लॉट एक कार्ड के साथ लगाया गया है। लेकिन अजीब बात यह है कि कार्ड सिम के नीचे लोड किया गया है। यानि बैटरी कवर हटाने पर सिम एकसेस नहीं होगा- यह डिज़ाइन बेतुका है।
अब इसे घुमाइए तो आपको एक चमकता मोती सा दिखाई पड़ेगा। बैंगनी रंग की इस चमचमाती मोती के कारण हीं इस फोन का नाम रखा गया है पर्ल (pearl)। इसके सहारे आप बड़ी आसानी से मेनू तक पहुंच सकते हैं... और अपनी मर्जी से विकल्पों में से किसी एक की तलाश कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल पुराने ब्लैकबेरी (blackberry) फोन के ट्रैक व्हील के मुकाबले बेहद आसान है।
इसका कीपैड (keypad) भी शानादार है। बस एक ही दिक्कत है कि एक बटन पर दो अक्षर हैं।
इसका बैटरी दमदार है। पांच घंटे तक आप इस पर लगातार बात कर सकते हैं, और सामान्य रूप से बारह दिनों तक
इसे चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
स्क्रीन चमकदार और बिल्कुल साफ है। साथ में लाइट सेंसर भी है। यानि बाहर और भीतर की रोशनी के साथ यह आपके लिए खुद को ढाल लेता है।
सेटअप भी आसान है। दो मिनट से भी कम समय में आप अपना ईमेल एकाउंट चालू कर सकते हैं।
और कुल मिलाकर कहा जाए जो ब्लैकबेरी (blackberry) किसी भी सामान्य मोबाइल फोन इस्तेमाल करनेवालों को अपनी तरफ आसानी से खींच सकता है। लेकिन यह सिर्फ बिजनेस क्लास तक ही सीमित रहेगा या उससे बाहर निकलेगा, यह तो आनेवाला वक्त हीं बतायेगा।
Tuesday, July 31, 2007
ब्लूटूथ हेडसेट Bluetooth Headset
आइए, आपको बताते हैं ब्लूटूथ हेडसेट्स (Bluetooth Headsets) क्या है। ब्लूटूथ हेडसेट वायर्ड हैंडसेट से काफी अलग होता है। इसमें अलग से एक बैटरी और कई खास इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल होता है। साथ ही चुनौती होती है, इसे हलका रखने की ताकि इसे आप दिन भर बिना किसी दिक्कत के अपने साथ रख सकें। इसलिए अपने काउंटडाउन में हम ऐसे ब्लूटूथ हेडसेट्स की चर्चा कर रहे हैं जिन्हें रखना आसान हो, जो हलके हों, जिनकी साउंड क्वालिटी बेहतर हो और जिसकी बैटरी लाइफ अच्छी हो।
Sunday, July 29, 2007
जेब्रा जेएक्स 10 Jabra JX10
इसकी बैटरी लाइफ काफी मज़बूत है और वॉयस क्वालिटी बेहतरीन। जेब्रा हेडसेट एकॉस्टिक्स (headset acoustic) के लिए जाना जाता है और जेएक्स 10 उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरा है। इसका आकार बहुत छोटा है और वज़न बहुत कम। साथ ही इसका लुक स्टाइलिश है। इसका रेटेड टॉक टाइम है छह घंटे और स्टैंडबाई टाइम आठ दिन। वॉल्यूम काफी तेज़ और साफ है। भीड़ और शोर वाली जगहों पर भी इसकी आवाज़ साफ रही। लेकिन ये सेट बहुत महंगा है। क़ीमत 6,000 रुपये के क़रीब है।
Saturday, July 28, 2007
नोकिया 5500 बनाम सोनी इरिक्सन डब्ल्यू710आई Nokia 5500 vs Sony Ericsson W710i
नोकिया 5500 (Nokia 5500) और सोनी इरिक्सन डब्लू 710 आई (Sony Ericsson W710i) में एक खिलाड़ी और तंदुरुस्ती की चाह रखने वाले लोगों के लिए कई खूबियां और खास सुविधाएं हैं। इनमें शामिल पेडोमीटर सेंसर (pedometer cencor) आपको बता सकता है कि आपने कितनी दूरी तय की है, किस रफ्तार से की है और इस दौरान कितनी कैलोरी खर्च हुई।
नोकिया 5500 (Nokia 5500)
बीन आकार का ये फोन स्टील और रबर से बना है और इसका स्क्रीन वर्गाकार है। रबर का इस्तेमाल होने की वजह से इस फोन पर धूल, पसीने और झटके का बुरा असर नहीं पड़ता और ये हलका भी है... 103 ग्राम का। लेकिन अगर स्पोर्ट्स फोन की निगाह से देखें तो नोकिया 5500 (Nokia 5500) निराश करता है। इसे एक बोरिंग फोन माना जा रहा है। चमकदार रंगों में यह उपलब्ध नहीं है। यह फीके रंगों में मौजूद है। कीपैड रबर का बना है, लेकिन यह काफी मज़बूत है और ठीक से काम करता है। इस फोन में दो मेगा पिक्सेल कैमरे (megapixel camera) हैं और इसमें संगीत सुनने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर (software) और ब्लूटूथ (bluetooth) हैं।अब इसके स्पोर्ट्स मोड पर गौर करें। आप जैसे ही यहां स्विच ऑन करेंगे, आपको स्क्रीन पर क्विक स्टार्ट, डायरी और टेस्ट के आईकॉन नज़र आते हैं।
मुख्य एप्लीकेशन है, क्विक स्टार्ट। इससे आप अपनी कसरत की माप ले सकते हैं। होम स्क्रीन आपको बताएगा कि आपने कितनी दूरी तय की है, इसमें कितनी कैलोरी खर्च हुई और आपने कुल कितनी देर तक कसरत की। ऐसे कई टैब उपलब्ध हैं जो टहलने का समय, औसत रफ्तार और खर्च हुई ऊर्जा दिखाते हैं। ये सारी जानकारियां आपकी रिकॉर्ड डायरी में चली जाती हैं।
पेडोमीटर के सेंसर का एक असाधारण एप्लीकेशन भी इस फोन में शामिल है। फोन में टैप की सुविधा भी है। मसलन, संगीत सुनते वक्त आप पॉज या प्ले करने के लिए फ्रंट पैनल पर दोबार टैप कर सकते हैं। गाने को दोबारा बजाने या गानों की अदला-बदली के लिए भी आप टैप कर सकते हैं। एमएसएम आने पर आप उसे खोलने के लिए टैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेनिंग मोड में आप फंक्शन्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
710आई सोनी इरिक्सन (Sony Ericsson W710i)
डब्लू 710आई में पेडोमीटर ठीक ढंग से काम करता है और यह आपकी कसरत का रिकॉर्ड रखते हुए आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे अपनी लंबाई, उम्र और वजन के मुताबिक कसरत की ज़रूरत का अंदाजा लगा सकते हैं। पेडोमीटर जब इस्तेमाल में होता है, उस समय उस रोज़ चले गये हर क़दम का हिसाब आपको अपने इंटरनल और एक्सटर्नल डिसप्ले पर बताता है। इसमें शामिल जावा एप्लिकेशन (java application) आपको आपकी ट्रेनिंग का ग्राफ दिखाता है। साथ ही वो आपको प्रगति की सूचना भी देता है। यानी यह किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बेहतरीन उपकरण है।
मोबाइल इंश्योरैंस Mobile Insurance
ज्यादातर सरकारी बीमा कंपनियों के पास मोबाइल फोन के लिए इंश्योरेंस-प्लान (Insurance plane) नहीं होता। लेकिन कुछ की पॉलिसी (policy) ऐसी होती है, जिसमें घरेलू सामान के बीमा में मोबाइल भी शामिल होता है। United Insurance ही केवल ऐसी कंपनी है, जिनके पास मोबाइल हैंडसेट के लिए भी एक अलग से बीमा योजना है। लेकिन ये भी ज्यादातर बड़े कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए ही बनी है।ज्यादातर मामलों में फोन का बीमा उसी क़ीमत पर होता है, जो ख़रीद की क़ीमत होती है। यानि अगर आप अपने फोन का बीमा चाहते हैं, तो उसकी रसीद होनी ज़रूरी है। ग्रे मार्केट से ख़रीदे गये फोन को कोई भी कंपनी कभी बीमा नहीं देगी।
इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम (premium) की रकम, फोन के दाम की 1.5 से 2.5 फीसदी तक होती है। ये भी जांचना ज़रूरी है कि फोन का बीमा केवल भारत में ही लागू होगा या फिर विदेशों में भी। एक और मुद्दा ज़रूर ध्यान रखें। बाज़ार में नये मॉडलों के लगातार उतरने से फोन की क़ीमत बहुत तेज़ी से गिरती है। यानि जब भी आप फोन का बीमा क्लेम करते हैं, तो आपको वही रकम मिलेगी जो उस मॉडल की फिलहाल चल रही क़ीमत होगी।
किसी भी पॉलिसी में फोन का बीमा दुर्घटना और चोरी के लिए होता है यानि अगर फोन चोरी हुआ है तो आपके पास फोन-चोरी की एफआईआर (FIR) रखनी ज़रूरी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
