नोकिया एन 95 (Nokia N95) आज फोन के शौकीन लोगों में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले मोबाइल फोनों में है। नोकिया ने आज तक जितने फोन पेश किये, उनमें सबसे ज्यादा नई सुविधाएं इसी में शामिल की गई हैं। इस फोन को दो दिशाओं में स्लाइड किया जा सकता है। एन 95 में जीपीएस, कार्ल जीस के ऑप्टिक्स वाला एक 5 मेगा पिक्सेल का कैमरा, एक टीवी आउट, दूसरी पीढ़ी का ब्लूटूथ, विफि, स्टीरियो स्पीकर्स, एक माइक्रो एसडी स्लॉट और 160 एमबी इंटरनल मेमरी है। नौकिया के फोनों के बीच एन 95 में मल्टीमीडिया और स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का सर्वश्रेष्ठ मेल हुआ है।
Showing posts with label Nokia Cell Phone. Show all posts
Showing posts with label Nokia Cell Phone. Show all posts
Thursday, January 31, 2008
Nokia N95 नोकिया एन 95
नोकिया एन 95 (Nokia N95) आज फोन के शौकीन लोगों में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले मोबाइल फोनों में है। नोकिया ने आज तक जितने फोन पेश किये, उनमें सबसे ज्यादा नई सुविधाएं इसी में शामिल की गई हैं। इस फोन को दो दिशाओं में स्लाइड किया जा सकता है। एन 95 में जीपीएस, कार्ल जीस के ऑप्टिक्स वाला एक 5 मेगा पिक्सेल का कैमरा, एक टीवी आउट, दूसरी पीढ़ी का ब्लूटूथ, विफि, स्टीरियो स्पीकर्स, एक माइक्रो एसडी स्लॉट और 160 एमबी इंटरनल मेमरी है। नौकिया के फोनों के बीच एन 95 में मल्टीमीडिया और स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का सर्वश्रेष्ठ मेल हुआ है।
Nokia 7360 नोकिया 7360
नोकिया (Nokia) हमेशा फैशनपरस्त लोगों का फोन रहा है। नोकिया (Nokia) का 7360 हालांकि बहुत नया नहीं है लेकिन ये उसके सबसे कामयाब और ऑल स्टाइल नो फीचर मॉडल्स में से एक है। इस फोन में भी 7260, 7270 और 7280 जैसे आर्ट फोन की तरह ही क्लब और लॉन्ज सीरीज है। फोन ऑपरेट करने में बिल्कुल भी कठिन नहीं है और इसका बाहरी ब्रिज और सुनहरा लुक बेहद आकर्षक है। फोन के बीच का सलेक्ट बटन नारंगी रंग की चमक लिये हुए है और देखने पर ऐसा लगता है जैसे इस पर छोटा सा नग जड़ा हुआ हो। फोन न तो बहुत छोटा है न ही बहुत हल्का। इसका भार करीब नब्बे ग्राम है। फोन का ऊपर का हिस्सा बहुत चिकना और आकर्षक है लेकिन इसके पिछले हिस्से को थोड़ा रफ बनाया गया है जिससे ये आसानी से हाथ से ना फिसले। फोन के फीचर सामान्य है जैसे एक 40 ओएस सीरीज, एक वीजीए कैमरा और 4 एमबी इंटरनल मैमोरी। फोन में ब्लू टूथ सुविधा तो नहीं है लेकिन एफएम (FM) की ज़रूर है। ये फोन सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो फैशन और स्टाइल से जीना चाहते हैं। अगर आप हाथ में पावर चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए नहीं हैं।
Sunday, September 23, 2007
Nokia 330 Auto Navigation GPS Unit नोकिया 330 ऑटो नेवीगेशन जीपीएस यूनिट
अगर आपके पास है नोकिया 330 ऑटो नेवीगेशन (Nokia 330 Auto Navigation), तो आप कहीं भी जाएं, रास्ता ढूंढने की कोई फिक्र नहीं। इसमें टाइप कीजिए उस जगह का नाम, जहां आपको जाना है और इसके बताये निर्देशों का पालन करते जाइए। लीजिए, आप पहुंच जाएंगे अपनी मंज़िल पर। 3.5 इंच के रंगीन टच स्क्रीन वाला ये फोन इस्तेमाल करने में भी काफी आरामदेह है। इसके क्विक एड्रेस बुक से आप कई जगहों का पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पर गाने न सिर्फ सुन सकते हैं बल्कि देख भी सकते हैं।
Saturday, September 15, 2007
Nokia Multimedia Car Kit CK-20W नोकिया मल्टीमीडिया कार किट सीके-20 डब्ल्यू
नोकिया (Nokia) का ये फोन है उन लोगों के लिए, जो ज्यादा समय कार में बिताते हैं। क्योंकि इसकी ख़ास खूबियों की वजह से कार चलाते हुए भी इस पर बात करना, संगीत सुनना काफी आसान है। पुश टू टॉक फीचर वाले इस फोन में इसके अलावा पॉप-पोर्ट इंटरफेस और ब्लूटूथ टैक्नोलॉजी भी है। इस सीके-टू ज़ीरो (ट्वेंटी) डब्ल्यू कार किट के साथ आपको मिलते हैं बेहतरीन हैडसेट्स, जो इनबिल्ट डिजिटल सिग्नल प्रोसैसिंग टैक्नोलॉजी की वजह से लाजवाब ऑडियो क्वालिटी देते हैं। यानी अब ड्राइव करते समय जब भी आपका अच्छा संगीत सुनने का मन हो तो इस फोन के ब्लूटूथ कार म्यूज़िक सिस्टम को चलाइए और मज़ा लीजिए अपने मनपसंद गानों का।
Friday, September 14, 2007
Nokia N-Gage नोकिया एन-गेज
इस मोबाइल फोन को बाज़ार में उतनी कामयाबी नहीं मिली, जितनी उम्मीद नोकिया (nokia) ने की थी। लेकिन इसने मोबाइल फोन गेमिंग को नई ऊंचाई ज़रूर दी। नोकिया एनगेज (Nokia N-Gage) ऐसा फोन है, जिसका मुख्य मकसद गेमिंग है और जिसके लिए इसे ऑनलाइन और मल्टीप्लेयर गेमिंग ऑप्शन से लैस किया गया है। साथ ही इसमें है स्पेशल गेमिंग लाइब्रेरीज, ब्लू टूथ, बदले जा सकने वाले गेमिंग कार्ड्स और ख़ास बटन । इन लाजवाब सुविधाओं के चलते इस पर गेम खेलने का मज़ा ही कुछ और है। लेकिन इसका डिज़ायन ज़्यादा आकर्षक नहीं है और इसकी कीमत है नौ हजार रूपये।
Wednesday, August 15, 2007
नोकिया सिरोको Nokia Cirocco
बाज़ार में अपनी धाक जमाने वाले लग्ज़री नोकिया 8800 (Nokia 8800) की अगली कड़ी है नोकिया सिरोको (Nokia Cirocco)। नोकिया ने अपने पहले के वर्तुलाइन से सबक लेते हुए इस फोन को प्रीमियम और लग्ज़ीरियस फोन के तौर पर उतारा है। इसका आकर्षक डब्बा खोलने पर आप इसमें कई चीज़ें पाएंगे। फोन, एक ब्लूटूथ हेडसेट, लेदर ग्लोव कवर, बैटरी के साथ कई और शानदार ऐसीसीरिज आपका मन मोह लेगी।स्टेनलेस स्टील से बने इस फोन की सतह बेहद चमकदार है। इसके चलते इसे काफी लंबे समय तक दाग-खरोंच से बचाये रखने में मुश्किल आ सकती है।
फोन को इस तरीके से बनाया गया है कि जिससे इसके इस्तेमाल में काफी सहूलियत होती हैं। ये देखने में मज़बूत तो है ही,
साथ ही इसकी स्लाइडिंग तकनीक भी काफी अच्छी है।
लग्ज़री फोन सिरोको (Cirocco) आधुनिक तकनीक और तामझाम से सजा संवरा है। इसमें 2 मेगा पिक्सल कैमरा, 128 एमबी इंटरनल मेमोरी, जावा, डाटा सिंक, म्यूजिक प्लेयर, रेडियो, ब्लूटूथ और वीडियो रिकॉर्डिंग की शानदार सुविधाएं हैं।
ख़ास बात ये है कि इसमें डिज़ायनर रिंग टोन्स हैं, जिन्हें ब्रायन इनो (brian eno) ने तैयार किया है। इसके 262 के कलर स्क्रीन को खरोंच और दाग-धब्बों से बचाने के लिए इस पर नीलम कोटेड ग्लास चढ़ाया गया है।
इन खूबियों के साथ ही इसमें कुछ कमियां भी हैं। इसके ऊपरी हिस्से पर कोई बटन नहीं है। साथ ही इसकी आवाज़ को नियंत्रित करने के लिए कोई वॉल्यूम कंट्रोल रॉकर स्विच भी नही लगा है। अलग से मेमोरी कैपिसिटी बढ़ाने की भी सहूलियत नहीं है, जबकि इसकी क़ीमत काफी है।
Tuesday, July 31, 2007
नोकिया बीएच 801 Nokia BH-801
यह बहुत ही हलका हेडसेट है, जिसका लुक बढ़िया है। हमने जो ब्लूटूथ सेट्स देखे हैं, उनके बीच इसकी साउंड क्वालिटी हमें सबसे अच्छी लगी। इसे सेटअप और पेयर करना और वायर क्लिप से जोड़ना बहुत आसान है। इसका वज़न 0.3 औंस है। टॉक टाइम छह घंटे और स्टैंडबाई टाइम सात दिन है। इसमें हमें दिक्कत सिर्फ यह महसूस हुई कि इसमें बहुत छोटा पावर बटन है और वॉल्यूम स्विच को कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। कीमत भी ज्यादा है, करीब 5,300 रुपये।
Saturday, July 28, 2007
नोकिया 5500 बनाम सोनी इरिक्सन डब्ल्यू710आई Nokia 5500 vs Sony Ericsson W710i
नोकिया 5500 (Nokia 5500) और सोनी इरिक्सन डब्लू 710 आई (Sony Ericsson W710i) में एक खिलाड़ी और तंदुरुस्ती की चाह रखने वाले लोगों के लिए कई खूबियां और खास सुविधाएं हैं। इनमें शामिल पेडोमीटर सेंसर (pedometer cencor) आपको बता सकता है कि आपने कितनी दूरी तय की है, किस रफ्तार से की है और इस दौरान कितनी कैलोरी खर्च हुई।
नोकिया 5500 (Nokia 5500)
बीन आकार का ये फोन स्टील और रबर से बना है और इसका स्क्रीन वर्गाकार है। रबर का इस्तेमाल होने की वजह से इस फोन पर धूल, पसीने और झटके का बुरा असर नहीं पड़ता और ये हलका भी है... 103 ग्राम का। लेकिन अगर स्पोर्ट्स फोन की निगाह से देखें तो नोकिया 5500 (Nokia 5500) निराश करता है। इसे एक बोरिंग फोन माना जा रहा है। चमकदार रंगों में यह उपलब्ध नहीं है। यह फीके रंगों में मौजूद है। कीपैड रबर का बना है, लेकिन यह काफी मज़बूत है और ठीक से काम करता है। इस फोन में दो मेगा पिक्सेल कैमरे (megapixel camera) हैं और इसमें संगीत सुनने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर (software) और ब्लूटूथ (bluetooth) हैं।अब इसके स्पोर्ट्स मोड पर गौर करें। आप जैसे ही यहां स्विच ऑन करेंगे, आपको स्क्रीन पर क्विक स्टार्ट, डायरी और टेस्ट के आईकॉन नज़र आते हैं।
मुख्य एप्लीकेशन है, क्विक स्टार्ट। इससे आप अपनी कसरत की माप ले सकते हैं। होम स्क्रीन आपको बताएगा कि आपने कितनी दूरी तय की है, इसमें कितनी कैलोरी खर्च हुई और आपने कुल कितनी देर तक कसरत की। ऐसे कई टैब उपलब्ध हैं जो टहलने का समय, औसत रफ्तार और खर्च हुई ऊर्जा दिखाते हैं। ये सारी जानकारियां आपकी रिकॉर्ड डायरी में चली जाती हैं।
पेडोमीटर के सेंसर का एक असाधारण एप्लीकेशन भी इस फोन में शामिल है। फोन में टैप की सुविधा भी है। मसलन, संगीत सुनते वक्त आप पॉज या प्ले करने के लिए फ्रंट पैनल पर दोबार टैप कर सकते हैं। गाने को दोबारा बजाने या गानों की अदला-बदली के लिए भी आप टैप कर सकते हैं। एमएसएम आने पर आप उसे खोलने के लिए टैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेनिंग मोड में आप फंक्शन्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
710आई सोनी इरिक्सन (Sony Ericsson W710i)
डब्लू 710आई में पेडोमीटर ठीक ढंग से काम करता है और यह आपकी कसरत का रिकॉर्ड रखते हुए आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे अपनी लंबाई, उम्र और वजन के मुताबिक कसरत की ज़रूरत का अंदाजा लगा सकते हैं। पेडोमीटर जब इस्तेमाल में होता है, उस समय उस रोज़ चले गये हर क़दम का हिसाब आपको अपने इंटरनल और एक्सटर्नल डिसप्ले पर बताता है। इसमें शामिल जावा एप्लिकेशन (java application) आपको आपकी ट्रेनिंग का ग्राफ दिखाता है। साथ ही वो आपको प्रगति की सूचना भी देता है। यानी यह किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बेहतरीन उपकरण है।
नोकिया एन93 सैल फोन Nokia N93 Cell Phone
पहले इसकी चर्चा होती थी, इसकी भविष्यवाणी की जाती थी, लेकिन अब ये सचमुच हो गया है। मोबाइल फोन पर एक पूरे म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई। संगीतकार रॉब डिकिन्सन (Rob Dickinson) का नया वीडियो ओसन्स ऐसा पहला म्यूजिक वीडियो है, जिसे पूरी तरह नोकिया एनसीरीज़ मल्टीमीडिया कंप्यूटर एन93 (Nokia N93) से तैयार किया गया है। इसका निर्देशन किया है माइक हॉजकिन्सन (Mike Hodgkinson) ने। ओसन्स रॉब डिकिन्सन के पहले सोलो एलबम फ्रेश वाइन फॉर हॉर्सेज (Fresh Wine for the Horses) का दूसरा संस्करण है। ओसन्स म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हॉजकिन्सन ने नोकिया एन93 पर की। नोकिया एन 93 एक 3.2 मेगापिक्सेल का कैमराफोन है, जिसमें डीवीडी क्वालिटी का वीडियो और कार्ल जीस ऑप्टिक्स है।
Subscribe to:
Posts (Atom)