सैमसंग एसजीएच एक्स 830 (Samsung SGH-X830) भी एक नए ढंग का फोन है। यह सिर्फ एक इंच चौड़ा है और इसमें काला, हरा, लाल और ब्लू समेत कई रंगों के नजारे देखने को मिलते हैं। इतने छोटे आकार के इस फोन में प्रभावशाली सुविधाएं हैं। इसके अंदर एक 2 मेगापिक्सेल का कैमरा, एक डिजिटल म्यूजिक प्लेयर, मल्टीफॉर्मेट वीडियो सुविधा, एक जीबी की फ्लैश मेमरी, स्टीरियो ब्लूटूथ, एक 65, 536 रंग का डिसप्ले और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है। यह बहुत ही पतला और स्लिम फोन है।
Showing posts with label Samsung Cell Phone. Show all posts
Showing posts with label Samsung Cell Phone. Show all posts
Thursday, January 31, 2008
Samsung SGH-X830 सैमसंग एसजीएच एक्स 830
सैमसंग एसजीएच एक्स 830 (Samsung SGH-X830) भी एक नए ढंग का फोन है। यह सिर्फ एक इंच चौड़ा है और इसमें काला, हरा, लाल और ब्लू समेत कई रंगों के नजारे देखने को मिलते हैं। इतने छोटे आकार के इस फोन में प्रभावशाली सुविधाएं हैं। इसके अंदर एक 2 मेगापिक्सेल का कैमरा, एक डिजिटल म्यूजिक प्लेयर, मल्टीफॉर्मेट वीडियो सुविधा, एक जीबी की फ्लैश मेमरी, स्टीरियो ब्लूटूथ, एक 65, 536 रंग का डिसप्ले और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है। यह बहुत ही पतला और स्लिम फोन है।
Samsung Ultra Video F500 सैमसंग अल्ट्रा वीडियो एफ 500
संगीत के बाजार में अपने अल्ट्रा एडिशन म्यूजिक फोनों के जरिये तहलका मचाने के बाद अब सैमसंग उतरा है वीडियो फोन के बाजार में अपने अल्ट्रा वीडियो एफ 500 (Samsung Ultra Video F500) फोन के साथ। देखने में ये म्यूजिक फोन जैसा ही है, लेकिन ये आपको टेबल पर फोन रख कर उसमें वीडियो देखने की बेहतरीन सुविधा देता है। फोन की मोटाइ सिर्फ 10 मिलीमीटर है। यह कई वीडियो फॉर्मेट दिखा सकता है और इसमें टीवी ब्रॉडकास्ट थ्री जी की क्षमता है।
Friday, September 14, 2007
samsung SPH B5200 सैमसंग एसपीएच बी5200
ये एक टॉप कवर वाला ख़ास फोन है, जिसे स्टाइल के साथ खोला जा सकता है। दो बड़े डायरेक्शनल कीपैड (directional keypad) के साथ ये एक गेमिंग फोन है। इसमें गेम्स के लिए लाइब्रेरी, थ्री डी गेमिंग और मोशन सेसिंग सुविधा है। इसके अलावा दो इंच का क्यूवीजीए कलर डिस्प्ले (QVGA colour display) भी है, जो गेम खेलने का मज़ा दोगुना कर देता है।
Sunday, July 29, 2007
सैमसंग डब्लूईपी 200 samsung wep200
इस कैटेगरी में सैमसंग के पास पेश करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन डब्लूईपी 200 एक अच्छी कोशिश है। साथ ही यह एक बहुत ही अच्छे बॉस्क (bosk) के साथ आता है, जो चार्जिंग केस (charging case) के रूप में भी इस्तेमाल होता है। यह बहुत छोटा है, बेसिक काले प्लास्टिक का बना है और आसानी से कान से जुड़ जाता है। आवाज़ की क्वालिटी अच्छी है और इसका आप कई दूसरे इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप कॉल्स के जवाब दे सकते हैं या उन्हें रिजेक्ट कर सकते हैं, रीडायल कर सकते हैं, किसी कॉल को होल्ड पर रख सकते हैं और उसी समय दूसरे कॉल का जवाब दे सकते हैं, कॉल को म्यूट (mute) कर सकते हैं और वॉयस डायल (voice dial) कर सकते हैं। लेकिन इसमें कई कमियां भी हैं। मसलन पेयरिंग करना मुश्किल है। रेटेड टॉक टाइम (rated talk time) चार घंटे है और स्टैंडबाई टाइम तीन दिन। क़ीमत है क़रीब 4000 रुपये।
Subscribe to:
Posts (Atom)