नया मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 एक म्यूजिक स्लाइडर फोन है, जिसमें ऊंचे दर्जे के संगीत, तस्वीर, वीडियो आदि की सुविधाएं हैं। फोन चमकीले धातु से बना है। इसमें 2.0 मेगापिक्सेल कैमरा, मोटोरोला का नया लाइनक्स जावा सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म, ईडीजीई, मिनी एसडी स्लॉट और यूएसबी 2.0 है। मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 (Motorola RIZR Z6) मोटोरोला का पहला हैंडसेट है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
Thursday, January 31, 2008
Motorola RIZR Z6 मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6
नया मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 एक म्यूजिक स्लाइडर फोन है, जिसमें ऊंचे दर्जे के संगीत, तस्वीर, वीडियो आदि की सुविधाएं हैं। फोन चमकीले धातु से बना है। इसमें 2.0 मेगापिक्सेल कैमरा, मोटोरोला का नया लाइनक्स जावा सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म, ईडीजीई, मिनी एसडी स्लॉट और यूएसबी 2.0 है। मोटोरोला आरआईजेडआर जेड 6 (Motorola RIZR Z6) मोटोरोला का पहला हैंडसेट है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
Nokia 7360 नोकिया 7360
नोकिया (Nokia) हमेशा फैशनपरस्त लोगों का फोन रहा है। नोकिया (Nokia) का 7360 हालांकि बहुत नया नहीं है लेकिन ये उसके सबसे कामयाब और ऑल स्टाइल नो फीचर मॉडल्स में से एक है। इस फोन में भी 7260, 7270 और 7280 जैसे आर्ट फोन की तरह ही क्लब और लॉन्ज सीरीज है। फोन ऑपरेट करने में बिल्कुल भी कठिन नहीं है और इसका बाहरी ब्रिज और सुनहरा लुक बेहद आकर्षक है। फोन के बीच का सलेक्ट बटन नारंगी रंग की चमक लिये हुए है और देखने पर ऐसा लगता है जैसे इस पर छोटा सा नग जड़ा हुआ हो। फोन न तो बहुत छोटा है न ही बहुत हल्का। इसका भार करीब नब्बे ग्राम है। फोन का ऊपर का हिस्सा बहुत चिकना और आकर्षक है लेकिन इसके पिछले हिस्से को थोड़ा रफ बनाया गया है जिससे ये आसानी से हाथ से ना फिसले। फोन के फीचर सामान्य है जैसे एक 40 ओएस सीरीज, एक वीजीए कैमरा और 4 एमबी इंटरनल मैमोरी। फोन में ब्लू टूथ सुविधा तो नहीं है लेकिन एफएम (FM) की ज़रूर है। ये फोन सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो फैशन और स्टाइल से जीना चाहते हैं। अगर आप हाथ में पावर चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए नहीं हैं।
Friday, January 18, 2008
i-mate jaq आईएमएटीई जैक
इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये मोटोरोला क्यू (motorola q), पॉम टेरो (Palm treo), नोकिया ई 61 (nokia e61) और ब्लैकबेरी किलर (blackberry killer) की श्रेणी का है। पहली नज़र में देखने पर ये फोन नोकिया ई 61 की तरह दिखाई देता है। फोन के पिछले हिस्से में बना बैटरी कम्पाटमेंट बाहर की ओर निकला हुआ है और कुछ भद्दा सा नज़र आता है। फोन काफी बड़ा और भारी है और लोगों के पास कम ही नज़र आ रहा है। हालांकि 320 गुणा 240 रिसोल्यूशन वाली इसकी स्क्रीन काफी अच्छी है और इसकी चौड़ाई भी 2.8 इंच (करीब तीन इंच) है। इसके अलावा इसमें विंडोस मोबाइल 5 ओएस सुविधा भी दी गयी है। इसका की-बोर्ड काफी बड़ा है और बटन भी काफी अच्छे हैं। टॉक और एंड बटन के अलावा इसमें नेविगेशन की भी सुविधा है। साथ में हैं चिकने स्टार्ट और ओके बटन। और चारों ओर से काम करने वाली जॉय स्टिक। बायीं ओर आवाज़ कम या ज्यादा करने और वॉइस रिकॉर्ड करने के बटन हैं। जबकि दाहिनी ओर पावर बटन, मिनी एसडी कार्ड स्लॉट और ढाई मीलीमीटर का हैडसेट जैक है। फोन के निचले हिस्से में मिनी यूएसबी पोर्ट साइट है। इस फोन में 128 एमबी के सीडीआरएम और 64 एमबी के आरओएम है। साथ ही ऑफिस मोबाइल समूह भी है। जिसमें वर्ल्ड मोबाइल, एक्सेल मोबाइल, पावर प्वाइंट व्यूअर और पीडीएफ व्यूअर की सुविधा है। पुश ई-मेल और मैसेजिंग इस फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है। कुल मिलाकर इस फोन के फीचर तो काफी अच्छे हैं, लेकिन इसके वज़न और डीलडौल की वजह से ये इस्तेमाल करने में आसान नहीं है।
Sunday, October 7, 2007
Motorola Ming मोटोरोला मिंग
लेकिन फोन में कुछ कमियां भी हैं। सबसे बडी बात ये है कि इसमे कोई बाहरी की-पैड नहीं है। मतलब कॉलिंग से लेकर टेक्स्ट मैसेज तक सारे काम टचस्क्रीन के ज़रिये ही करने होंगे। पीडीए और ऑफिस फंक्शनेलिटी हालांकि सीमित है लेकिन इसमें मल्टीमीडिया की सुविधा काफी अच्छी है। इस फोन की सबसे बड़ी खामी ये है कि इसमें बैटरी के पीछे माइक्रो एसडी स्लॉट की सुविधा नहीं है, जो काफी असुविधाजनक है। लेकिन सिर्फ 17 हज़ार रुपये में एक पीडीए फोन का सौदा कुछ बुरा भी नहीं है।
Sunday, September 23, 2007
Nokia 330 Auto Navigation GPS Unit नोकिया 330 ऑटो नेवीगेशन जीपीएस यूनिट
अगर आपके पास है नोकिया 330 ऑटो नेवीगेशन (Nokia 330 Auto Navigation), तो आप कहीं भी जाएं, रास्ता ढूंढने की कोई फिक्र नहीं। इसमें टाइप कीजिए उस जगह का नाम, जहां आपको जाना है और इसके बताये निर्देशों का पालन करते जाइए। लीजिए, आप पहुंच जाएंगे अपनी मंज़िल पर। 3.5 इंच के रंगीन टच स्क्रीन वाला ये फोन इस्तेमाल करने में भी काफी आरामदेह है। इसके क्विक एड्रेस बुक से आप कई जगहों का पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पर गाने न सिर्फ सुन सकते हैं बल्कि देख भी सकते हैं।
Friday, September 21, 2007
Sony Ericsson Bluetooth Media Center MMV-200 सोनी एरिक्सन ब्लूटूथ मीडिया सेंटर एमएमवी-200
अगर आप टीवी देखने से लेकर म्यूज़िक सुनने तक सब कुछ अपने फोन पर ही करना चाहते हैं तो आपके लिए पेश है सोनी एरिक्सन का ब्लूटूथ मीडिया सेंटर एमएमवी-200 (Sony Ericsson Bluetooth Media Center MMV-200)। एक स्टैंडर्ड आरसीए केबल के ज़रिये अपने एमएमवी-200 को टीवी या म्यूज़िक सिस्टम से जोड़िए और मज़ा उठाइए अपने पसंदीदा प्रोग्राम या संगीत का... और अगर आप अपने दोस्तों को कोई फोटो या गाना भेजना चाहते हैं तो वीजीए पोर्ट के ज़रिये आप ये भी कर सकते हैं। इसके अलावा भी इस फोन में कई खूबियां हैं। आप इस पर अपना ऑफिशियल प्रेज़ेंटेशन तैयार कर सकते हैं, गाने देख और सुन सकते हैं। इसके लिए आपको किसी वायर या कनेक्टर की भी ज़रूरत नहीं होगी। इसका मतलब ये फोन आपको देगा आपका पूरा एंटरटेनमेंट डोज़।
Motorola TXTR D7 मोटोरोला टीएक्सटीआर डी7
बेहद स्लिम और कॉम्पैक्ट मोटोरोला टीएक्सटीआर डी7 (Motorola TXTR D7) में है एक वायरलेस कीबोर्ड, जो जुड़ा है एक ब्लूटूथ इनेबल्ड फोन से। जिसके चलते इसमें टाइप करना काफी आरामदेह हो गया है। वायरलेस कीबोर्ड के चलते अगर आपका फोन आपकी जेब या ब्रीफकेस में रखा है तो भी आप मैसेज भेज और पढ़ सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और कॉल रिसीव भी कर सकते हैं। इस फोन की बड़ी स्क्रीन भी इसकी ख़ासियतों में से एक है, जिस पर मैसेज पढ़ना और कॉलर का नाम नंबर देखना काफी आसान है। साथ ही ये फोन वज़न में भी काफी हल्का है इसका वज़न है सिर्फ 48 ग्राम।
Subscribe to:
Posts (Atom)