पहले इसकी चर्चा होती थी, इसकी भविष्यवाणी की जाती थी, लेकिन अब ये सचमुच हो गया है। मोबाइल फोन पर एक पूरे म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई। संगीतकार रॉब डिकिन्सन (Rob Dickinson) का नया वीडियो ओसन्स ऐसा पहला म्यूजिक वीडियो है, जिसे पूरी तरह नोकिया एनसीरीज़ मल्टीमीडिया कंप्यूटर एन93 (Nokia N93) से तैयार किया गया है। इसका निर्देशन किया है माइक हॉजकिन्सन (Mike Hodgkinson) ने। ओसन्स रॉब डिकिन्सन के पहले सोलो एलबम फ्रेश वाइन फॉर हॉर्सेज (Fresh Wine for the Horses) का दूसरा संस्करण है। ओसन्स म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हॉजकिन्सन ने नोकिया एन93 पर की। नोकिया एन 93 एक 3.2 मेगापिक्सेल का कैमराफोन है, जिसमें डीवीडी क्वालिटी का वीडियो और कार्ल जीस ऑप्टिक्स है।
5 comments:
हिन्दी चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है मित्र। जानकर खुशी हुई कि आपने हिन्दी में मोबाइल फोन संबंधी ब्लॉग शुरु किया है।
आशा है नियमित रुप से उपयोगी जानकारियाँ देते रहेंगे।
हाँ एक बात, 'Cell' को हिन्दी में 'सेल' नहीं 'सैल' लिखेंगे।
कृपया ब्लॉग का नाम सुधार लें।
अच्छी जानकारी है।
हिन्दी ब्लॉगिंग मे आपका स्वागत है।यदि आप लगातार हिन्दी मे ब्लॉगिंग मे करने का मन बनाते है तो आप अपना ब्लॉग नारद पर रजिस्टर करवाएं। नारद पर आपको हिन्दी चिट्ठों की पूरी जानकारी मिलेगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हम आपसे सिर्फ़ एक इमेल की दूरी पर है।
सॅल गुरु जी,
क्या एन93 में हिन्दी की सुविधा है?
यानी हिन्दी का अनतरापृष्ठ,
हिन्दी में लोगों के नाम पते लिखने की सुविधा, और हिन्दी में समोसे परोसने की सुविधा?
जानकारी के लिए अग्रिम धन्यवाद।
कृपया नोकिया एन 73 के बारे में जानकारी दें. और क्या इसमें हिन्दी सुविधा है ?
Post a Comment